मध्य प्रदेशराज्य

प्रभारी कलेक्टर ने दिए निर्देश : सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हों 

Table of Contents

 दमोह। प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर ने पुलिस प्रशासन के साथ हिनौती और मारुताल स्थित गैस गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने गोदामों में गैस सिलेंडरों के भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था और वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

प्रभारी कलेक्टर ने गोदाम संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने को कहा।

प्रशासन का कहना है कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button