प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 70 लाख से हो गई अधिक : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने आज नई वोटर लिस्ट की जारी

भोपाल lप्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 70 लाख से अधिक हो गई है। सोमवार को सभी जिलों में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद यह रिपोर्ट सामने आई है। लोकसभा चुनाव के बाद 28 अक्टूबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया की गई थी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीईओ सिंह ने राजनीतिक दलों को आज प्रकाशित की गई मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में 4 लाख 97 हजार 404 वोटर्स का इजाफा हुआ है। प्रदेश में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 हो गई है। राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां प्रदान की गई। बैठक में बीजेपी से एसएस उप्पल, कांग्रेस से जेपी धनोपिया, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह चौहान और बसपा से सुधीर उपस्थित रहे।