मध्य प्रदेशराज्य

पैसों के विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल;  क्षेत्र में हडकंप

Table of Contents

सतना यश भारत। जिले के कोटर थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव में पैसों के विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद युवक बेहोश हो गया। घटना का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकुरी गांव निवासी 42 वर्षीय अजय सिंह पिता जगन्नाथ सिंह रविवार सुबह अपने ट्रैक्टर-टैंकर का पंचर टायर बनवाने के लिए दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके भाई प्रदीप सिंह उर्फ छोटू और पिंटू उर्फ इंद्रबहादुर सिंह वहां पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि दोनों ने अजय सिंह से पैसों की मांग की। अजय द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लात-घूंसों से उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट के दौरान अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

इधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोटर थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button