जबलपुरमध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय बोले- संविधान में हिंदू राष्ट्र का प्रावधान नहीं:धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कहा- बाबा जी को संविधान में भरोसा है या नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाए जाने वाले बयान पर कहा- भारतीय संविधान में हिन्दू राष्ट्र का प्रावधान नहीं है। अब बाबा जी ही बताएं कि उन्हें भारतीय संविधान में भरोसा है या नहीं। जो उनके पास कथा सुनने जाते हैं, वह भी बताएं कि उन्हें भारतीय संविधान में भरोसा है या नहीं। अगर इन लोगों को भरोसा नहीं है तो सभी भाजपा के विधायक, मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान की शपथ ली है।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में की हौसला अफजाई करने शुक्रवार को शिवपुरी पहुंचे थे। उन्होंने पहले मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बताया कि शिवपुरी की पांचों विधानसभा की सीटों पर कैसे विजय प्राप्त करें। कार्यकर्ताओं ने भी उनसे सुझाव लिए।

Rate this post

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button