सतना (रामपुर बघेलान)।रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगंज के पास बड़े पुल पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग पुलिया से नीचे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरे।
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दो घायलों को पानी से बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेजा। तीसरे व्यक्ति की तलाश अभी जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल काफी संकरा है और इसके दोनों ओर साइड शोल्डर नीचे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग लंबे समय से इस पुल पर सुरक्षा बैरियर और चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन बैरियर और चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
गांववासियों ने एक बार फिर इस घटना के बाद पुल पर सुरक्षा इंतजाम करने और चौड़ीकरण की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
Back to top button