मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की सीधी कार्रवाई -पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और नो हेलमेट वालों पर गिरि गाज 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस बल ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह कार्रवाई की। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और आपराधिक तत्वों में भय पैदा करना था।

पुलिस ने उन वाहन चालकों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे या गलत तरीके से वाहन खड़े कर रहे थे। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वाहनों को रोककर नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही, सड़क पर खड़े हाथ ठेले वालों को भी किनारे हटवाया गया।

कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका चौक, बुधवारी बाजार, मेन रोड मार्केट एरिया, शंकर मढ़िया, एलाईबी चौक, दुर्गा चौक और बुधवार शराब दुकान के सामने विशेष रूप से गश्त की।

इस दौरान तीन सवारी वाले दुपहिया वाहनों, बिना नंबर वाले वाहनों और सड़क पर खड़े 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले संचालकों को भी समझाया गया कि वे ग्राहकों के लिए वाहन खड़े करने की जगह दें और पार्किंग स्थलों पर अनावश्यक सामान या बोर्ड न रखें।

इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कुल 20 चालान काटे गए। जिन पर 3600 रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी ले जाने वाले, मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत न करने वाले, पुलिस के रोकने पर न रुकने वाले और अनियमित नंबर प्लेट वाले चालकों को भी समझाइश दी।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कोई असामाजिक तत्व या आपराधिक गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस पूरे अभियान में पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button