कटनीमध्य प्रदेश

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी कल जिले के दौरे पर, बहोरीबंद में आयोजित शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस में लेंगे हिस्सा

IMG 20250917 222327

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी कल जिले के दौरे पर आ रहे है जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने प्रेस नोट में बताया 18 सितम्बर गुरुवार को पीसीसी अध्यक्ष का कटनी आगमन हो रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कटनी जिले की सीमा पर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम विलायकला में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया जाएगा‌। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया की श्री पटवारी का कटनी बायपास , शहर कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा‌। बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम स्लीमनाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा‌। इसके पश्चात वे बहोरीबंद विधानसभा मुख्यालय में आयोजित रघुनाथ शाह और शंकर शाह के बलिदान समारोह में शामिल होंगे। जिला ग्रामीण/ शहर अध्यक्ष
ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत करने की अपील की है‌। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button