मध्य प्रदेशराज्य

पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर :  बाइक सवार 3  घायल,हरदुली ग्राम के समीप हुआ हादसा

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत भीमगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदुली ग्राम के समीप सुबह के समय एक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी बाइक में सवार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार एक बाइक में 23 लोग सवार होकर सुनवारा से छपारा ग्राम जा रहे थे। जब वह हरदुली ग्राम के समीप पहुंचे तो पिकअप वाहन क्रमांक Mp 22 g 2375 ने बाइक को टक्कर मार दी और पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण बाइक सवार जमीन पर गिरकर घायल हो गए। जिनके के सिर एवं शरीर के अन्य जगह चोटें आ गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद घायल कैलाश पिता पुरु उइके उम्र 45 वर्ष निवासी हरदुली, राजकुमारी उइके पति कैलाश उइके उम्र 36 वर्ष, घूर सिंह तेकाम पिता समरू उम्र 53 वर्ष को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद एक की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटनाक्रम की जांच कर रही है। छपारा थाना प्रभारी ख़ेमेन्द्र जेतवार का कहना है कि सूचना मिली थी कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग घायल हुए हैं फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसो को अंजाम दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button