जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
पारे ने लगाई छलांग 39 से सीधे 42 पर पहुंचा

जबलपुर यश भारत। अधिकतम तापमान में रविवार को उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में रविवार को पारे ने छलांग लगाते हुए 42 डिग्री का आंकड़ा पार कर लिया। जो कि शायद इस ग्रीष्मकल का सबसे अधिक तापमान होगा। स्थानीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 8 जून को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ इसके पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। यदि गत वर्ष की बात करें तो बीते साल 8 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्ण संभावना में जानकारी दी थी कि पर 39 से 41 के बीच रह सकता है लेकिन एकदम से पारे र की छलांग ने गर्मी और उमस के एहसास में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी।







