जबलपुरमध्य प्रदेश

पाटन में खेत में मृत मिला युवक, समीप मिली खेत में डालने वाली दवा की शीशी

जबलपुर, यशभारत। थाना पाटन में ग्राम मढवा में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को भगवान सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी मढ़वा ने बताया कि उसका छोटा भाई बहादुर सिंह उम्र 36 वर्ष अपने बच्चों केा पढ़ाने लिये चौधरी मोहल्ला पाटन में रहता था चैत्र नवरात्र के कारण लगभग 15 दिन पहले छोटा भाई बच्चों सहित गांव आया था बहादुर घर से गेहू कटवाने की कहकर खेत चला गया था दोपहर तक बहादुर खाना खाने घर नहीं आया तो बहादुर के मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल बंद आ रहा था बहादुर की तलाश हेतु खेत के आसपास के गांव एवं पाटन गये लेकिन बहादुर का पता नहीं चला शाम लगभग 6 बजे उजियार ंिसंह लोधी के लड़के सतेन्द्र सिंह तथा गजेन्द्र सिंह बताया कि बहादुर हमारे खेत में बनी टपरिया में पड़े हैं, उसने उजियार सिंह के खेत में बनी टपरिया में देखा कि बहादुर टपरिया में बनी लकड़ी की मढ़ैया पर पड़ा था जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। पास ही खेत मे डालने वाली दवा की शीशी पडी है सम्भवत: जहरीली वस्तु का सेवन कर लेने से बहादुर सिंह की मृत्यु हो गयी है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत : थाना कटंगी मे विक्रम सिंह लोधी निवासी ग्राम हिनौता (मोहला) ने सूचना दी कि उसका भाई बलवंत सिंह उर्फ बल्लू लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम हिनोता (मोहला) का ग्राम हिनोता से अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एक्स 1673 स्पेलेण्डर से जबलपुर जा रहा था जैसे ही ग्राम मुर्रई मेन रोड पर पहॅुचा तो सड़क दुर्घटना मे चोट होने से बलवंत सिंह की मौके पर मृत्यु हो गयी है उसे मोबाइल पर सूचना मिलनेपर वह तथा परिवार के अन्य लोग मौके पर जाकर देखा भाई की मृत्यु हो चुकी थी। शव को शासकीय अस्पताल पाटन में मर्चुरी रूम में रखवा दियेे हैं। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button