पाटन ग्राम इमलिया में उपसरपंच चुनाव में विवाद: सरपंच और उसके गुर्गों ने भाजपा किसान मंडल अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सहित आधा दर्जन लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा …. देखें.. वीडियो…

जबलपुर, यशभारत। पाटन के ग्राम पंचायत गोपपुर के गांव इमलिया में उपसरपंच चुनाव के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट की। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार इमलिया गांव में उपसरपंच पद के लिए रावेंद्र सिंह और नेक सिंह मैदान में थे। इस दौरान कुछ पंचों ने रावेंद्र सिंह को उपसरपंच बनाने की सिफारिश की इस पर सरपंच जगतनाथ सिंह ने नामंजूर कर दिया और गांव वालों को देख लेने की धमकी देकर गांव से चला गया। कुछ देर बाद सरपंच अपने गुर्गों के साथ गांव पहुंचा और रावेंद्र सिंह को उपसरपंच बनाने वाले लोगों पर हमला कर दिया। विवाद देख गांव में रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय,मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह और सत्येंद्र उपाध्याय-सुजान गौंड पहुंचे तो सरपंच और उसके गुर्गों ने उनके साथ झूमाझपटी करते हुए उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।






