जबलपुरमध्य प्रदेश
परीक्षा के डर से दसवीं के छात्र ने की आत्महत्या : खेत में जाकर निगल लिया जहर

जबलपुर, यशभारत। लार्डगंज थाना अंतर्गत एक निजी अस्पताल में दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी। गौरतलब है कि कल से परीक्षा शुरु हो रही है। जिसके बाद एक दिन पहले ही किशोर ने खेत में जाकर जहर खा लिया। किशोर के मुंह से जब झांग निकला तब कहीं जाकर परिजनों को मामले का पता चला। जिसके बाद आनन फानन में छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि भेड़ाघाट के आरछा निवासी 17 वर्षीय किशोर कक्षा दसवीं में अध्ययनरत था। जिसने खेत में जाकर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा से डर गया था। वह बार बार परिजनों से भी परीक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर चुका था। अब सच्चाई क्या है यह पूरी जांच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा।