जबलपुरमध्य प्रदेश

पनागर हत्याकांड का खुलासा : बहन को प्रताडि़त करने से मना करने पर जीजा ने साले को उतारा था मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

 

जबलपुर, यशभारत। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बघोड़ा पुलिया के नीचे मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक के जीजा सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पूरा मामला पति पत्नी के विवाद का है। मृतक की बहन को जीजा आए दिन प्रताडि़त करता था जिसके चलते साले से शराब पार्टी के दौरान बहस हुई और उसी दौरान जीजा ने साथियों के साथ मिलकर साले की हत्या कर शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया था।

थाना पनागर के महगवां रोड ग्राम बघोड़ा पुलिया के नीचे सुनील पटैल के खेत के पास बोरी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को तुलसी बर्मन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बघौड़ा ने बताया था कि वह सुनील पटैल के खेत में सिचाई का काम करता है । सुवह से खेत में सिचाई कर रहा था साथ में सुनील पटैल भी थे । सिचाई का काम खत्म होने से सुनील पटैल के साथ सिचाई वाले पाईप इक_ा कर रहे थे । पुलिया के नीचे लाश दिखी। मामले में दौरान मर्ग जांच के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा स्वयं घटना स्थल पहुंचे एवं घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों को अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनागर उप निरीक्षक अम्बुज पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

पतासाजी के दौरान मृतक की पहचान सुनील गौंड उर्फ सुखचैन भवेदी 28 वर्ष ग्राम बीजादांडी जिला मण्डला के रुप हुई।
गठित टीम को पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक सुनील के जीजा सुखदेव सिंह निवासी ग्राम डुंगरिया थाना बीजादांडी जिला मण्डला से बहन को लेकर अच्छे सम्बंध नहीं थे। जानकारी मिलने पर मृतक के जीजा सुखदेव सिंह को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ पर पाया गया कि सुखदेव अपनी पत्नि के साथ अक्सर वाद विवाद कर मारपीट करता था जिस कारण सुखदेव की पत्नि अपने मायके चली गयी थी। मृतक साले के जीजा से ही संम्बंध अच्छे नहीं थ ।
घटना के दौरान ग्राम सूरतलाई स्थित शेखर पटेल के वर्क शाप में जीजा-साला तथा सूरज एक साथ बैठकर शराब पी रहे थ। शराब पीते समय साले का बहन को लेकर जीजा से विवाद हो गया । विवाद के चलते जीजा सुखदेव एवं सूरज ने सुनील के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देशय से शव को बिना नंबर के ट्रैक्टर से सूरज एवं शिवराज सिंह गौंड की मदद से लोड कर ले जाकर ग्राम बघौडा पुलिया के नीचे फेंक दिया। आरोपी सूरज एवं शिवराज सिंह गौड को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियेां की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर का टैक्टर जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button