पनागर में 16 साल की किशोरी बनी माँ : जीजा के भतीजे ने गोली खिलाकर गिराया गर्भ, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर, यशभारत। पनागर में एक 16 साल की किशोरी के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां जीजा के भतीजे ने ही किशोरी को अपनी हवश का शिकार बनाकर बार-बार उसके साथ ज्यादती की और फिर जब किशोरी गर्भवती हो गयी तो गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया। जब यह बात किशोरी के परिजनेां को पता चली तो वह थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
पुलिस ने बताया कि बरेला के सिलपुरी की निवासी पीडि़ता किशोरी अपनी बहन के गर्भवती होने पर पनागर उसकी देखभाल के लिए गयी थी, तभी जलगांव निवासी जीजा के 20 वर्षीय भतीजे ने उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाया और लगातार दैहिक शोषण करता रहा। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गयी। जब यह बात उसने आरोपी को बताई तो वह शादी कर लेने की बात करता रहा और एक दिन सिलपुरी उसके घर आकर, गर्भनिरोधक गोलियां दी और चला गया। जिसके बाद किशोरी ने गोलियां खा ली और फिर उसका गर्भ घर में ही गिर गया। जब यह बात परिजनों को पता चली तो वही थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरेापी को दबोच लिया है।
परिजनों को राजी करने का बनाता रहा बहाना
पीडि़ता ने बताया कि जब उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गयी है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। यह बात उसने आरोपी को बताई। लेकिन आरोपी हमेशा ही परिजनों को विवाह के लिए राजी कर लेने का बहाना बनाता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गयी और उसका गर्भ गिर गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया है।