जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पत्नी से मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य के मामले में मप्र वूशु संघ का निष्कासित सह सचिव मनोज गुप्ता गिरफ्तार

जबलपुर, । मध्य प्रदेश वूशु संघ से निष्कासित किए गए पूर्व सह सचिव मनोज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने मनोज की गिरफ्तारी उसके द्वारा पत्नी के साथ की गई मारपीट व अप्राकृतिक कृत्य के प्रकरण में की है। उसे सोमवार रात गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

संजीवनी नगर टीआइ शोभना मिश्रा ने बताया कि मनोज गुप्ता के खिलाफ उसकी पत्नी ने मारपीट के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विगत 12 फरवरी को मनोज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। तभी से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी थी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार रात मनोज गुप्ता अपने घर जाने वाला है। यह पता चलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व में दर्ज हो चुका है दुष्कर्म का प्रकरण

बताया जा रहा है कि मनोज गुप्ता के खिलाफ वर्ष 2007 में दुराचार का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में न्यायालय ने उसे बरी कर दिया। उसके खिलाफ सामने आए मामलों के कारण उसे दिया गया विश्वामित्र अवार्ड भी वापस लिया जा चुका है। एसोसिएशन से निष्कासित किए जाने के बाद मनोज गुप्ता ने अपना एक नया संघ बना लिया था, जिसे वह संचालित कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu