जबलपुरमध्य प्रदेश

पत्नी को पानी लेने बाहर भेजा और लगा ली फांसी : दरबाजा तोड़कर परिजनों ने युवक को फंदे में झूलता हुआ देखा तो निकल गयीं चीखें

जबलपुर, यशभारत। पनागर में एक युवक ने दरमियानी रात अपनी घर की छत से लटककर फांसी लगा ली। युवक ने पत्नी को पानी लेने भेजा और खुद फंदे पर लटक गया। कमरे का दरबाजा ना खुलने पर जब परिजनों ने दरबाजा तोड़ा तो फं दे में लटक रहे युवक को देखकर उनकी चीखें निकल गयीं। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने बताया कि तेज सिंह ठाकुर निवासी कंदराखेड़ा ने सूचना दी कि बड़े भाई बारेलाल के घर गया था, उसके बड़े भाई बारेलाल ने बताया कि लवकुश ने रात लगभग 11 बजे बहू लक्ष्मी केा पानी लेने भेजा तथा बहु के पानी लेने जाने के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, लक्ष्मी के वापस आने पर कमरा अंदर से बंद था । आवाज लगाने पर कमरा न खुलने पर लक्ष्मी ने बताया तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे । जहां देखा कि लवकुश ठाकुर 21 वर्ष छत की सीट के पाईप में रस्सी बांधकर फ ांसी के फं देपर लटका था। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेंतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर, पुलिस ने पूरा मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button