जबलपुरमध्य प्रदेश

पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बंडा में किया 10 करोड रुपए की लागत से सिविल अस्पताल का लोकार्पण

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) l मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने सागर जिले के बंडा में 10 करोड रुपए की लागत से सिविल अस्पताल के भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पूजा अर्चना कर अस्पताल के नए भवन को जनता के लिए समर्पित करने में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button