नैनपुर। नैनपुर–बालाघाट मुख्य सड़क मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल नैनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान करण चौहान, निवासी वारा सिवनी (जिला बालाघाट) के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।