मध्य प्रदेशराज्य
नृशंस हत्याकांड : कटर से हमला कर दुकानदार को उतार दिया मौत के घाट, पत्नी बुरी तरह घायल, क्षेत्र में हड़कंप

सागर l सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब समोसे बेचने वाले दुकानदार की कटर मारकर हत्या कर दी गई l वारदात के दौरान पति को बचाने आई पत्नी पर भी ताबड़तोड़ हमले किए गए l
बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा इलाके में बदमाशों ने एक दंपती पर कटर से हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चंद्रलेश चौरसिया की दर्दनाक मौत हो गई तो वही पत्नी घायल बताई जा रही है l इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी है तो वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl







