देश

निगम कर्मचारियों को प्रतिमाह मिलेगा 300 से 1000 रुपए चिकित्सा भत्ता, नगर निगम परिषद की बैठक में लगी मुहर, राजीव गांधी शॉपिंग कम्प्लेक्स मामले में दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज

कटनी, यशभारत। नगर निगम परिषद की बैठक आज अनेक मुद्दों पर चर्चा के साथ संपन्न हुई। बैठक में पार्षदों ने अनेक सुझाव रखे और कुछ अहम विषयों पर नाराजगी भी जाहिर की, खासकर स्टेशन के पास स्थित राजीव गांधी शॉपिंग कम्प्लेक्स मामले में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए। बैठक में कर्मचारियों के हित में उनके चिकित्सा भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष महापौर प्रीति सूरी ने रखा। 300 से 1000 रुपये प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता देने की स्वीकृति सदन के पार्षद सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गई। महापौर ने कहा कि भविष्य में कर्मचारियों के हितों को देखते हुए निगम की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए भत्ते को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार जैव विविधता विषय पर कमेटी के सदस्य बनाने पर सदन में चर्चा की गई। कटनी स्टेशन के समीप स्थित राजीव गांधी शॉपिंग काम्प्लेक्स के प्रमोटर स्कीम मामले में 2001 से चल रहे इस प्रकरण पर चल रही न्यायलीन प्रक्रिया एवं उनके दिए गए आदेश के बारे में सदन को अवगत कराया गया। इस मामले को निगम हित में अगले कदम पर निर्णय लेने के लिए परिषद के समक्ष सदन में प्रस्तुत किया गया। इस मामले में दोषियों पर कार्यवाही करने हेतु राज्य शासन एवं लोकायुक्त में इस प्रकरण को ले जाने पर सदन में सहमति बनी ताकि जनहित संस्था नगर निगम कटनी को हानि पहुंचाने वालों पर जाँच कर ऐसे अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो सके । परिषद सम्मेलन की बैठक में विधायक संदीप जायसवाल , निगम के पार्षद सदस्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

FB IMG 1764340795511
FB IMG 1764340783858

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button