जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नाकेबंदी के बावजूद सागर में कांग्रेस ने ट्रेक्टर पर निकाली किसान न्याय यात्रा : सीमाओं पर रोका तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया चक्का जाम 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाने समेत खाद बीज की आपूर्ति जैसे मुद्दों पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर आज सागर जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा निकाली गई। किसानों के इस प्रदर्शन से घबराई सरकार ने जिला प्रशासन और पुलिस के माध्यम से रैली में शामिल होने जा रहे किसानों और ट्रैक्टर्स को नाकाबंदी कर शहर के बाहर चारों तरफ रोकने का प्रयास किया। जिस कारण कई जगह अप्रिय स्थितियां बनी।

 

मकरोनिया चौराहे पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के साथ जा रहे ट्रैक्टर और किसानों काफिले को पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। जिससे नाराज राजकुमार पचौरी अपने समर्थकों के साथ चौराहे पर ही सड़क पर सत्याग्रह करने बैठ गए और ट्रैक्टरों का काफिला लेकर गल्ला मंडी कार्यक्रम स्थल जाने के लिए अड़ गए। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन और पुलिस ने सीमित संख्या में उन्हें ट्रैक्टर्स का काफिला ले जाने की अनुमति दी।

जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने देर रात अचानक ही स्वीकृति निरस्त कर दी थी। जिस पर कांग्रेसजनो ने ग़ल्लामंडी के पास सभा स्थल बनाया। कांग्रेसजनों का आरोप है कि चारो तरफ से आने बाले वाहनों को पुलिस प्रशासन द्वारा सभा स्थल पर पहुंचने से रोका गया जिससे सेकड़ो ट्रेक्टर सभा स्थल पर नहीं पहुंच पाए। इसके बाबजूद हजारो की संख्या में किसान एवं कांग्रेसी सभा स्थल पर पहुचे।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष धरने पर बैठे

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के ट्रेक्टर व किसानों के काफिलेबको मकरोनिया चौराहे पर रोका गया तो वे कांग्रेसजनों के साथ बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।उनके साथ अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। पुलिस से लगभग 45 मिनिट की जद्दोजहद के बाद ट्रेक्टर सभा स्थल की ओर रवाना हुए। सुरखी से विधानसभा प्रत्याशी रहे नीरज शर्मा भी बड़ी संख्या में ट्रेक्टर और सेकड़ो साथियो के साथ पहुचे।

गल्ला मंडी के पास आयोजित किसान न्याय यात्रा की सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ग्रामीण डाँ आनंद अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में किसानो की दशा चिंतनीय हैँ। किसान कर्जो में डूब गया हैँ। अतिवृष्टि से फसल चौपट हो गई हैँ, भाजपा शासन काल में कृषि और कृषक गर्त में जा रहा हैँ। सरकार किसानो की फसलों का उचित मूल्य देने से बच रहीं हैँ।

जिलाध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी ने कहा कि प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ इस आंदोलन में शामिल हुए किसानो और जनता को रोकने की भरपूर कोशिश कि जो अपने न्याय के लिए आवाज न उठा सके। राहुल गाँधी की न्याय यात्रा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैँ।

पूर्व सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन कांग्रेस कि विनम्रता को कमजोरी न समझें। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता महगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराधों से त्रस्त हैँ। नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में कांग्रेसियों पर अत्याचार किये जा रहे हैँ।

सभा को पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, नारायण प्रजापति, अमित रामजी दुबे, रहली विधानसभा से प्रत्याशी ज्योति पटेल, जीवन पटेल, कृष्णा सिंह, रक्षा राजपूत, रणवीर सिंह अमोधा, ओमप्रकाश केथॉरिया, इंदर यादव, हरीश लोधी, इंदर सिंह ठाकुर, रमाकांत यादव, कमलेश साहू, पी पी नायक, चक्रेश सिंघई, शेख सैयद अशफाक खान, आशु भाईजान, हरविंदर चावला, संजय पटेरिया, सतीश यादव, प्रहलाद पटेल, अंशुल परिहार,श्रीकांत सराफ ने सभा में किसानो के हित में अपनी बात रखी। संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने व्यक्त किया।

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आह्वान पर निकल गई प्रांत व्यापी किसान न्याय यात्रा में सुरेंद्र सुहाने,माधवी चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, गुरजीत सिंह चावला, आशीष राजोरिया, ऋषभ जैन ,लगन सिंह ठाकुर, देव यादव, देवेंद्र कुर्मी, पप्पू गुप्ता, राजाराम अहिरवार, अशरफ खान, विजय साहू, शरद राजा सेन, सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव, दीनदयाल तिवारी, विदेश मिश्रा, कल्लू पटेल, योगराज कोरी, समीर खान, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सुरजन सिंह ठाकुर, देवी महेंद्र पटेल, शिवराज सिंह, गौरव पांडे, हनी जैन, आशीष गुरु,

 

भूपेंद्र सिंह, ईश्वरी प्रसाद, चंद्रभान सिंह, दिनेश रावत, शंकर सिंह, गौरव सेन, कुंजीलाल पटेल, महेश साहू, परमानंद सिंह, गजराज, पंडित बृजेश मिश्रा, महेंद्र सिंह, दीपक सिंघई, तुलाराम अहिरवार, हनुमत यादव, बाबूलाल कुशवाहा, प्रशांत सिंह कुशवाहा, कृष्ण सिंह ठाकुर,चौपाल सिंह, संजय रोहिताश, धनसिंह अहिरवार, हीरालाल चौधरी, शेख माजिद,कृष्ण नायक, नीरज यादव, रुपेश रजक, नितिन साहू, महेंद्र,शैलेंद्र सोनी, राजकुमार सिंह ठाकुर, बलराम साहू, अनिकेत, अनुराग सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र नरेंद्र सिंह ठाकुर, तोलाराम अहिरवार, चक्रेश कुशवाहा खिमलासा, सुभाश्री, अशोक परिहार, प्रमोद राय, देवेंद्र कुशवाहा, हरमिंदर सिंह चावला, निशांत रिछारिया, प्रहलाद पटेल, मुकेश राय,

 

गजेंद्र लोधी, प्रभुराम मिश्रा, सतीश तिवारी, वीरेंद्र लोधी, गुरु सेन, राकेश दुबे, सुरेश रैकवार शाकिर खान, संजय बृजपुरिया, लग्न सिंह ठाकुर, हरीश लोधी मानसिंह चौधरी, शिवशंकर यादव, सुरेश तिवारी, नाथूराम ठेकेदार, जाहिर ठेकेदार, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, इंदर सिंह, भैया सिंह राजपूत, किरण लता सोनी, रजिया खान, कृष्णा कथरिया, शिवानी, रेखा सोनी, अशोक, दिनेश रावत, संजय रैकवार, श्रीदास रैकवार, विद्या कुमार, चंदू भाई पटेल, जयकुमार रैकवार, महेश सेन, ओमकार राठौर, प्रभात जैन, श्री दास रैकवार, राजेंद्र, महेंद्र नवैया, उमा नवईया, सत्यम ठाकुर,

 

राजेंद्र रसिया, जवाहर सिंह लोधी, शुभांशु सिंघई, भइयन पटेल, देवेंद्र अहिरवार, राकेश दुबे, विजय सोलंकी, सुरेश राजपूत, राम अनुज, पटेरिया, अंकित अग्रवाल, बंटी चौबे, बद्री महाराज, नारायण लोधी, अरविंद लोधी, गोपाल लोधी, नीलू गोस्वामी,बीआनंद गुप्ता, इंसाफ अली मंसूरी, राजकिशोर दुबे, निरंजन मामा, कमोद अहिरवार, रवि राय, ताहिर कुरैशी, सनी पटेल, पराग जैन, विवेक लोधी, संतोष यादव, सुरेंद्र सिंह लोधी, रोहित पटेल, जाहर सिंह लोधी, रामलाल पटेल, खेमचंद, राजू लोधी, राजेंद्र लोधी, हाकम सिंह लोधी, लक्ष्मीकांत नामदेव, गजराज सिंह ठेकेदार, ठाकुर देवेंद्र कौर, निर्भय सिंह लोधी, अनिरुद्ध गौर, रिशु पटवार, देवेंद्र सिंह गौर, शिवानी यादव, बालू यादव शाहपुर, अशोक भारद्वाज, अजय सिंह राजपूत, अरविंद सिंह ठाकुर, गणेश सिंह राजपूत, प्रभु दयाल मिश्रा, नंदकिशोर भारती, गोलू राय, फहीम कुरैशी, महेंद्र तिवारी, जगदीश सिंह लोधी, अनिल ताम्रकार,वीपार्षद पुष्पेंद्र, सलाम भाई जान, पार्षद राजू अहिरवार, पार्षद रुस्तम, पार्षद नसीम कुरैशी, युसूफ मंसूरी आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button