कटनीमध्य प्रदेश

नशे से दूरी है जरूरी, नालन्दा स्कूल में सीएसपी ने नशामुक्ति को लेकर किया जागरूक, दिलाई शपथ

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई तक विशेष नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत कटनी जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ने सिविल लाइन स्थित नालन्दा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के छात्रों को नशामुक्ति को लेकर जागरूक किया। इसके पहले विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशे के सौदागरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आइए, जागरूक बनें – पुलिस का साथ दें – और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनें। कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहभागी बनें एवं अपने आसपास नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
📞 *सूचना हेतु गोपनीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन:* *7587637810*

IMG 20250721 181414
Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button