नशा तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई :2 लाख 80 का गांजा जप्त
नशा तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई :2 लाख 80 का गांजा जप्त
जबलपुर यश भारत मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की धरपकड़ व नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले महीने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की बात कही गई थी जिसके बाद पुलिस द्वारा 20 दिनों तक ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए
अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 1107 आरोपियों को गिरफ्तार कर पकडे गये आरोपियों से 26 किलो 620 ग्राम गांजा, 5400 लीटर अंग्रेजी/देशी एवं कच्ची शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर एवं बलेनो कार एवं दो एक्टिवा, एक एक्सेस वाहन जप्त करते हुये अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देते हुये शराब बनाने हेतु तैयार किया हुआ लगभग 25 हजार 275 लीटर लाहन एवं भट्टियों को नष्ट किया गया।
इसी प्रकार नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 7 आरोपियों से 1319 नशीले इंजैक्शन एवं नगद 11 हजार 200 रूपये, 3 दुपहिया वाहन जप्त किये गये, साथ ही 2 कैफे में दबिश देकर हुक्का, तम्बाकू फलेवर आदि जप्त करते हुये कैफे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार शराब पीेकर वाहन चालने वाले 151 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी 185 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही करते हुये वाहनों को जप्त किया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से मादक पदार्थ का नशा करने वाले तथा शराब पीने/पिलाने वाले 807 स्थानोें पर अचानक दबिश देते हुये 416 व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।







