*नवीन उत्तर भारतीय बिहार कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न:सदस्यता अभियान चलाकर महासंघ को करेंगे मजबूत _आर आर दुबे

जबलपुर। नवीन उत्तर भारतीय बिहार कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों ने आज एक बैठक बुलाई । बैठक में सर्व प्रथम सभी पदाधिकारियों ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की और सभी पदाधिकारियों को अलग अलग पूजा की तैयारियों को लेकर ज़िम्मेदारी दी गई। इस संबंध में महासंघ के अध्यक्ष श्री बंशीधर सिंह ने बताया कि ग्वारीघाट, अधारताल, हनुमानताल, तिलवारा, रांझी, आदि स्थलों पर छठ पर्व का आयोजन निर्धारित है। इन सभी जगहों पर उचित साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आदि के लिए निगम प्रशासन से मांग की गई है। इसके साथ साथ कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक से भी भेंट कर व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समाज सेवी आर आर दुबे को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। इसके लिए आर आर दुबे ने महासंघ के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि महासंघ को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। समाज कल्याण के लिए भी महासंघ आगे बढ़कर काम करेगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, वरुण सिंह, संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कल 8 नवंबर से पांच दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत होगी ।