नवागत कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी से यशभारत की चर्चाः एक-दो दिन में जबलपुर आऊंगा, सिर्फ काम को महत्व दूंगा

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के नवागत कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी से यशभारत ने चर्चा करते हुए शहर आगमन की जानकारी ली। इस दौरान नवागत कलेक्टर ने कहा कि एक-दो दिन में वह जबलपुर पहंुचकर कामकाज संभाल लेंगे। उन्होंने औचारिक चर्चा में कहा कि जबलपुर में विकास हुआ है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, जिस तरह से कामकाज हो रहा था वह निरंतर जारी रहेगा। वह सिर्फ काम को महत्व देंगे। काम करने वाले स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन की तमाम योजनाएं लोगों तक पहंुचे उनका प्रयास होगा।
जिस जिले के कलेक्टर रहे वहां लोगों के चहेते बने
2009 के आईएएस अफसर डाॅक्टर इलैयाराजा टी की कार्यप्रणाली सबसे अलग हैैै। शायद कुछ लोगों को मालूम नहीं होगा कि इलैयाराजा टी जहां भी कलेक्टर थे वहां के लोगों के हीरो थे। भिंड जिले से जब वह कलेक्टर थे तो उनका तबादला कर दिया गया जिसे रूकवाने के लिए लोगों ने धरना तक दिया था। रीवा में कलेक्टर रहते हुए इलैयाराजा टी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान को बेखूबी अंजाम दिया। यातायात व्यवस्था को सुधारकर रीवा को अलग पहचान थी। यही नहीं आॅफिस में कम रहकर उन्होंने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी।