मध्य प्रदेशराज्य

नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद कुएं में कूदकर की आत्महत्या : पति और ग्रामीणों ने किया बचाने का प्रयास लेकिन थम चुकी थी सांसे…

Table of Contents

शहडोल l गोहपारू थाना क्षेत्र के सोनटोला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। 

मृतिका की पहचान सोनटोला निवासी सरोज पति चंद्रभान सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद सरोज ने घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि कुएं में गिरने की आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंचा और बचाने का प्रयास किया। आसपास के ग्रामीणों को भी बुलाया गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button