शहडोल l जैतपुर थाना क्षेत्र मे निर्मम हत्या के बाद हड़कंप मच गया l यहां खाड़ा गांव में एक नवविवाहिता संगीता प्रजापति (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, संगीता के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर से सटे खलिहान में छिपाने की कोशिश की। परिजनों के तलाश शुरू करने पर नवविवाहिता का शव खलिहान में घास के ढेर के बीच मिला। सूचना मिलने पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की जांच जारी हैंl फिलहाल पुलिस ने कुछ परिजनों को हिरासत में लिया है बताया जा रहा की जेठ से भी विवाद हुआ था, पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी हैl
Back to top button