कटनीमध्य प्रदेश
नववर्ष पर जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और ऊनी वस्त्र
मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा हैं....

- कटनी- (यशभारत) नववर्ष के शुभ अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने गरीब और जरूरतमंदों के लिए एक दिल को छू लेने वाली पहल की, उन्हें कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित किए, और इस मानवता भरे कार्य को ईश्वर की सेवा के समान बताया। कलेक्टर आशीष तिवारी अपनी प्रशासनिक टीम के साथ नववर्ष पर के मौके पर ग्राम मोहनिया और दूरस्थ ग्राम शाहपुर पहुँचे यहाँ दोनो गाँवो के हजारों जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म कंबलों व ऊनी वस्त्रों का वितरण किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्त तपस्या परिहार,अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा,विंकी सिंहमारे उइके और ज्योति लिल्हारे तहसीलदार अजीत तिवारी,नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह सीईओ जनपद प्रदीप सिंह ने भी जरूरतमंदो को गरम कंबल, मफलर और ऊनी टोपी,टी -शर्ट, जैकेट,जींस पैंट, लोवर, ट्रेक सूट आदि प्रदान किया।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचना अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज के हर व्यक्ति को यथासंभव इसमें सहयोग करना चाहिए। चाहे भले ही एक व्यक्ति को ही अपनी क्षमता और हैसियत के अनुसार ठंडी से बचने के लिए गरम कपड़े या कंबल उपलब्ध करायें।ज़रूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना सभी का सामाजिक दायित्व है। सही मायनों में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ईश्वर की सेवा के समान है।
इसके बाद कलेक्टर,सीईओ, निगमायुक्त ने शाहपुर के शक्तिधाम सेवा आश्रम में पहुंच कर पवनपुत्र भगवान श्री हनुमानजी का दर्शन,पूजन का पुण्य लाभ अर्जित किया।इस दौरान सरपंच पंकज वर्मा भी मौजूद रहे।




