
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को नवरात्री में मीट बैन को लेकर अपनी दलील पेश की। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान उन्हें ये अधिकार देता है कि वे जब चाहे मीट खा सकती हैं। इस मसले पर उन्होंने ट्वीट किया- ‘मैं दक्षिण दिल्ली में रहती हूं। संविधान मुझे मीट खाने की इजाजत देता है। साथ ही मीट शॉप को खोलने की आजादी भी देता है। पूर्ण विराम।’
उनका यह बयान दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन के उस पत्र के बाद आया है, जिसमें उन्होंने नवरात्रि के दौरान नगर निगम क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की थी।







