जबलपुरमध्य प्रदेश

नवरात्र पर्व पर नगर निगम की विशेष तैयारियाॅं निगमायुक्त . ने आदेश जारी कर अधिकारियों को अलग-अलग दी जिम्मेदारियाॅं

जबलपुर । नगर निगम द्वारा निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. द्वारा नवरात्र पर्व पर व्यवस्था हेतु जारी आदेष पत्र के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था संभालने के लिए आदेश जारी किये गए हैं। आयुक्त ने जारी आदेष में कहा है कि नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो चुका है। यह पर्व नगर निगम सीमांतर्गत बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पर्व के अवसर पर शहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आते हैं तथा मुख्य जबलपुर तथा उपनगरीय क्षेत्रों में अलग-अलग शोभा यात्रा निकाली जाती है जिसमें भी भारी संख्या में लोग शामिल होते है। निगमायुक्त ने बताया कि जबलपुर शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिर बड़ी खेरमाई तथा बूढ़ी खेरमाई एवं अन्य मंदिरों पर भी श्रद्धालू दर्शन करने पहुॅंचते हैं इसके साथ ही पंजाबी दशहरा भी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए जलव्यवस्था, सफाई व्यवस्था, रोडो की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, आवारा मवेशियों को पकड़ने, पार्किंग व्यवस्था, अस्थाई शौचालय की व्यवस्था, पेड़ो की कटाई, छटाई इत्यादि समय पूर्व सुनिश्चित करने के लिए समस्त संभागीय अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, प्रकाश विभाग, कार्यपालन यंत्री लोककर्म, जलप्रदाय, फायर अधीक्षक, उद्यान अधिकारी, को आदेशित किया गया है। सभी मुख्य मार्गो में हो रहे अतिक्रमणों को मुहीम चलाकर हटाने की कार्यवाही करने के लिए सभी संभागीय अधिकारियों को पृथक से आदेश जारी किये हैं। निगमायुक्त ने विशेषकर देवीमंदिरों एवं दुर्गा पंडालों के आस-पास की सफाई व्यवस्था उत्तम रखने के भी निर्देश जारी किये हैं।

 

निगमायुक्त . पी.एम. स्वनिधि योजना और एन.यू.एल.एम. के कार्यो की आज करेगें समीक्षा

जबलपुर। आज दिनांक 7 अक्टूवर 2021 को शाम 4.30 बजे से निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. द्वारा पी.एम. स्वनिधि योजना और एन.यू.एल.एम. के कार्यो की समीक्षा के लिए मानस भवन स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें एल.डी.एम., सभी संभागीय अधिकारी, योजना लिपिक, सभी आर.ओ., सभी सी.ओ., बैंकर्स, डी.पी.सी. शिक्षा विभाग, सी.एम.एम. एन.यू.एल.एम. उपस्थित रहने के निर्देश निगमायुक्त श्री जी.आर. ने प्रदान किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App