मध्य प्रदेशराज्य

नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय का निर्माणाधीन स्लेब गिरा : 10 मजदूर घायल, 3 जिला अस्पताल रेफर 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के केवलारी में दोपहर के समय सी.एम.राइस स्कूल जिसका नाम परिवर्तन होकर सांदीपनि विद्यालय हो गया है, बिल्डिंग के निर्वाणाधीन स्लैब के गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को दी, स्लैब गिरने की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगो की मदद से मजदूरों को निकलवाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से 3 घायलो को जिला चिकित्सालय सिवनी रिफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार केवलारी मे सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण का कार्य 19 फरवरी 2024 को चालू किया गया था। जिसका ठेका ए•एन•वी• कन्सन्ट्रेक्शन कम्पनी भोपाल को मिला है। और बिल्डिंग का एप्रोच आज धाराशाही हो गया।

केवलारी के भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप बघेल ने बताया केवलारी जनपद में सीएम राईज स्कूल का निर्माण किया जा रहा था जिसका कार्य लगभग पूर्णता की ओर है जिसमें छज्जे का निर्माण किया जा रहा था जो कि निर्माण के दौरान शुक्रवार को दोपहर के समय भरभराकर जमीदोज हो गया। जिनका ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केवलारी में जारी है 3 लोगो को रेफर किया गया है। घायलो में धन‌सिंह पिता इमरतलाल झारिया उम-40,राजाराम पिता मोहन गजेन्द्र बउम्र 50 साल, लोकेश पिता राधेश्याम उईके उम्र 25 साल,बलीराम पिता उनेश परतेती उम्र 53 साल, राकेश पिता गया सिंह मरावी उम्र36 साल,कोमल पिता लख्खी कुशवाहा उम्र-38 सहित अन्य के नाम शामिल हैं।

इस पूरे मामले में निर्माण एजेंसी का बहुत बडा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है जिसमें आखिर निर्माणाधीन छज्जा कैसे गिर गया साथ ही इस इमारत में जो मजदूर कार्य कर रहे थे उनके लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम थे साथ ही आपातकालीन क्या व्यवस्था थी। इसकी जांच होना चाहिए और इस कार्य के निरीक्षण में शिक्षा विभाग के अधिकारी कब कब पहुंचे इसकी भी जांच होना चाहिए। केवलारी थाना प्रभारी का कहना है कि सूचना मिली थी कि कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली थी फिलहाल जांच की जा रही है। घायलो के नाम मुझे नही पता , जांच जारी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button