मध्य प्रदेशराज्य

नर्मदा नदी के झूला पुल से कूद गया युवक : मौत… क्षेत्र में हड़कंप 

Table of Contents

मंडला l मंडला में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब नर्मदा नदी के झूला पुल से कूदने वाले एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब शख्स ने पुल से छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर शख्स को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान बड़ी खैरी निवासी 48 वर्षीय राजेंद्र वनवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने परिजन को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button