नरसिंहपुर स्वच्छता अभियान में किया कुछ ऐसा की देखते रह गए लोग ..,पढ़े पूरी खबर

नरसिंहपुर यशभारत। भगवान श्रीराम के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व जि़ले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया का रहा है। इसी क्रम में जिले में नर्मदा नदी के सभी घाटों एवं धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई की गई। इसके अलावा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों मंदिरों में साफ-सफाई की गई।
इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत समनापुर स्थित नर्मदा घाट पर आयोजित किया जायेगा। इसमें कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने श्रमदान कर घाट व उसके आसपास की साफ-सफाई की। इस दौरान ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया।
नर्मदा घाटों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
जिले के झांसीघाट, ब्रह्मकुंड, मुआर, हीरापुर, करहैया नर्मदा, घाट पिपरिया, घूरपुर, बरमानकला, चिनकी, केरपानी, समनापुर, लिंगा, बरमानखुर्द, बिलथारी, भटेरा, ककराघाट, पीपरपानी, झिकोली, सोकलपुर, खिरैटी, अमोदा, मुर्गाखेड़ा, समनापुर व गुरसी के नर्मदा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक, स्वैच्छिक संगठन, नर्मदा सेवा समितियां, जन अभियान परिषद के सदस्य, स्वच्छाग्राही, नर्मदा सेवी, ग्राम स्वच्छता समिति और स्थानीय अमले ने श्रमदान किया। इस दौरान घाटों, मंदिरों और उसके आसपास में साफ-सफाई की गई।
गोटेगांव में विधायक ने राम मंदिर में की साफ-सफाई
जिले में मंदिर परिसरों, घाटों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के लिये चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शनिवार को गोटेगांव में विधायक महेन्द्र नागेश एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर एवं राम मंदिर में साफ-सफाई की।
कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया श्रमदान
भगवान श्रीराम के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व जिले के शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर की साफ सफाई की।







