सागर l सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देवरी निवासी 22 वर्षीय युवक नरसिंहपुर जिले के बरमान में नर्मदा नदी में डूब गया था। वह दोस्तों के साथ घूमने गया थाlचौथे दिन उसका शव रायसेन जिले के उदयपुरा में नदी के किनारे मिला। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है l
उदयपुरा पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है। परिजन को शव मिलने की सूचना दी गई है। हादसा बरमान में मंगलवार को दीपावली के दूसरे दिन हुआ था।
बताया जा रहा है, आदित्य पिता नरेंद्र सेन (उम्र 22 साल), निवासी सुखचैन वार्ड देवरी, 21 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ बरमान में नर्मदा स्नान करने के लिए गया था। जहां नर्मदा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से आदित्य डूब गया। दोस्तों ने जब आदित्य को डूबते देखा तो उन्होंने शोर मचाया।
दोस्तों का शोर सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश की, लेकिन देर रात तक वह नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही बरमान थाना पलिस मौके पर पहुंची। जहां SDRF की टीम ने दो दिन सर्चिग की। लेकिन युवक मिला नहीं था। इसी बीच युवक का शव उदयपुरा में मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही।
Back to top button