नगर निगम में प्रशासनिक सर्जरी: अतिक्रमण से हटाए गए वेदप्रकाश, प्रफुल्ल को मिली जिम्मेदारी
प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने निगमायुक्त ने बदले प्रभार

जबलपुर, यशभारत। नगर निगम के प्रशासनिक कार्योंं में कसावट लाने के मकसद से निगमायुक्त संदीप जीआर ने अधिकारियों के कार्योंं में फेरबदल किया है। जिसके तहत अभी तक अतिक्रमण शाखा का प्रभार संभाल रहे सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चौधरी को अब शिकायत शाखा, जोन क्रंमाक पांच से आठ तक की राजस्व वसूली और उद्यान विभाग के कार्य की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। उनकी जगह सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे को अतिक्रमण शाखा का प्रभार दिया गया है।
अंजू सिंह को जिम्मेदारी बढ़ाई गई
इसी कड़ी में सहायक आयुक्त आशीष शर्मा को स्थापना शाखा का प्रभार दिया गया है। इसके पहले ये विभाग की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे को दी जा चुकी है। उपायुक्त अंजू ङ्क्षसंह को अपने कार्य के साथ-साथ एनयूएलएम, योजना शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त अंकिता जैन को प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में तेजी लाने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम में सहायक आयुक्तों को सौंपे गए कार्यों के बाद ये दावा किया जा रहा है कि नगर निगम के प्रशासनिक कार्यो में कसावट तो आएगी ही साथ ही नागरिकों को भी इससे फायदा मिलेगा।
100 करोड़ राजस्व को 400 तक पहुंचाने की कवायद
नगर निगम का इन दिनों पूरा जोर राजस्व वसूली पर है। नगर निगम को वित्तीय वर्ष में चार सौ करोड़ रुपये वसूला है, लेकिन अभी तक करीब 100 करोड़ रुपये का राजस्व ही जमा हुआ है। जोन क्रंमाक पांच से आठ तक सहायक आयुक्त वेद प्रकाश को राजस्व वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को योजना का लाभ मुहैया कराने के लिए सहायक आयुक्त अंकिता जैन को दायित्व सौंपे गए हैं।