मध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम : भ्रष्टाचार और पार्षदों की अनदेखी के खिलाफ जंगी धरना-प्रदर्शन

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में एकजुट हुए कांग्रेसी

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नगर निगम सागर में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटालों, कमीशनखोरी और कांग्रेस पार्षदों की निरंतर अनदेखी के खिलाफ आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर निगम कार्यालय के सामने जंगी धरना-प्रदर्शन किया। महेश जाटव द्वारा जिला शहर कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद पहली बार किए गए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर अभूतपूर्व एकजुटता का प्रदर्शन भी किया।

      धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम सागर पूरी तरह से भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। निगम प्रशासन भाजपा विधायक तथा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस पार्षदों की आवाज को दबा रहा है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त व महापौर को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी 13 बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेसजन चरणबद्ध आंदोलन करते हुए नगर निगम का घेराव करेंगे। 

      नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव बब्बू नें अपने सम्बोधन में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार कर पात्र गरीबों को मकान से वंचित करते हुए दलालों को लाभ दिया जा रहा है। आवारा पशुओं और अव्यवस्थित ट्रैफिक से जनता त्रस्त है लेकिन नगर निगम प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

           धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को पूर्व सांसद डा आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित रामजी दुबे पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज सिंघई, पार्षद शिवशंकर यादव, पार्षद अशोक चकिया, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पार्षद ताहिर खान, पार्षद रिचा गौङ, निलोफर चमन अंसारी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद तोताराम यादव, वसीम खान आदि ने संबोधित करते हुए ऐलान किया कि यह केवल पहला चरण है। यदि भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी और कांग्रेस पार्षदों के साथ हो रहा अन्याय बंद नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक नगर निगम को जवाबदेह बनाने के लिए और भी उग्र आंदोलन करेगी। 

      धरना प्रदर्शन की समापन में कांग्रेसजनों ने नगर निगम कार्यालय की गेट पर पहुंचकर महापौर तथा आयुक्त के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए 13 सूत्रीय मांग पत्र नगर निगम प्रशासन को सोपा। 

     धरना प्रदर्शन का संचालन कांग्रेस नेता रामकुमार पचौरी नें किया। ज्ञापन का वाचन पार्षद सुरेखा राय तथा आभार प्रदर्शन आनंद हेला ने किया।

         जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव द्वारा नगर निगम प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षदों और विपक्ष के नेता को निगम की बैठकों से वंचित कर उनके वार्डो में विकास कार्यों की अपेक्षा की जा रही है। जिसके चलते लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में जानबूझकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है और योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

  

          शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किए गए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, अमित राम जी दुबे, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, रमाकांत यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,रवि सोनी,मोंटू यादव, शरद पुरोहित,भैयन पटेल, हीरालाल चौधरी, पार्षद रिचा सिंह,पार्षद शशि जाटव,पार्षद रोशनी खान,पार्षद नीलोफर अंसारी,पार्षद ताहिर खान, पार्षद सुलेखा राकेश राय, पार्षद अशोक चकिया, पार्षद, शिवशंकर यादव,भूपेंद्र खटीक अलीम भाई संजू बृजेंद्र नगरिया,शैलेंद्र तोमर, अवधेश तोमर,महेश अहिरवार,निखिल चौकसे,दुष्यंत सिंह बुंदेला राजेश अहिरवार,अजय अहिरवार,धन सिंह अहिरवार,लीलाधर सूर्यवंशी,श्रीदास रैकवार,संजय रैकवार, टीकाराम दीवान, मनोज सोनी,शिव शंकर यादव पार्षद,कुंजीलाल,अनिल दक्ष,सुनील ठाकुर, बबलू ठाकुर,निखिल जैन, सचिन जैन, अजय सिंह राजपूत,कल्लू पटेल, ,यशपाल सिंह ठाकुर, कुंदन जाट,रवि जाटव, सागर साहू,पुरुषोत्तम शिल्पी, मदनलाल सेन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button