जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम चुनाव: बिना पास के गणना स्थल पर प्रवेश प्रतिबंधित. गणना अभिकर्त्ताओं को प्रवेश पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य.

जबलपुर – नगर निगम चुनाव के तहत रविवार 17 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी मतगणना स्थल के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर गणना अभिकर्त्ता एम.एल.बी. स्कूल के गेट नंबर 2 से प्रवेश पा सकेंगे जबकि गेट नंबर एक मुख्य द्वार से गणना कर्मियों, गणना कार्य के लिए नियुक्त अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। उम्मीदवारों के गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ-साथ कोई भी फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना फोटो पहचान पत्र के गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। गणना स्थल के भीतर कागज, पेन और चश्मा को छोड़कर अन्य सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button