जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम कर्मी के घर में लगी आगः फ्रिज में धमाके साथ भड़की आग

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर स्थित 206 अपार्टमेंट में अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने-अपने घर से बाहर निकलकर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी नगर निगम अग्नि दस्ता को दी गई। मौके पर पहंुचकर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाते हुए बड़ी घटना होने से बचा लिया।
नगर निगम फायर बिग्रेड अधिकारी ने बताया गोरखपुर 206अपार्टमेंट में तेज धमाके साथ शार्ट सर्किट हुआ और पूरे घर में आग लग गई। मकान डिंडोरी नगर निगम में पदस्थ किसी कर्मचारी का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने निगग फायर बिग्रेड को बताया कि नगर निगम कर्मचारी घर में रखे फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ जिसके पूरे घर में आग लग गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App