जबलपुरमध्य प्रदेश

नगर निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आतमहत्या

सोनी कॉलोनी शास्त्री नगर में घटना , पत्नि व बेटी सदमे में

जबलपुर,यशभारत। तिलवारा थानांतर्गत सोनी कॉलोनी शास्त्री नगर में नगर निगम कर्मचारी ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टैक्स वसूली करने वाले नगर निगम कर्मी ने आत्महत्या उस वक्त की जब उसकी पत्नि मायके में थी। और उसके घर में उसकी 16 साल की बेटी सो रही थी जिसकी तबियत खराब चल रही थी। कर्मी की पत्नि ने पति के मोबाइल में कई बार फोन लगाया तो उठा नहीं जिसके बाद पत्नि ने मायके से अपनी बेटी को फोन लगाकर कहा कि पापा से बात कराओ। जब बेटी अपने पिता के कमरे में पहुंची तो वह सदमें में आ गई। उसने देखा कि पापा फांसी के फंदे पर झूल रहे हैं जिसके बाद उसने तत्काल अपनी मां को फोन लगाकर बुलाया। घटना के बाद से बेटी और मृतक की पत्नि का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए प्रकरण जांच में लिया है।

आत्महत्या का कारण अज्ञात
तिलवारा पुलिस थाना में पदस्थ एएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि ेसोनी कॉलोनी शास्त्री नगर में रहने वाले 45 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब उसकी पत्नि घाना खमरिया स्थित अपने मायके में शादी में शामिल होने गई थी। आत्महत्या की वजह अभी अज्ञात है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button