देश

नई स्वच्छता नीति : अब पूरे साल होगा स्वच्छता सर्वे, चौबीसों घंटे फीडबैक, टूल किट जारी, नगर निगम को निर्देश

कटनी, यशभारत। केंद्रीय शहरी आवासन मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए टूल किट जारी कर दी है। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में कुल अंक बढ़ाकर 12,500 कर दिए गए हैं। इनमें 10,500 अंक स्थल आधारित मूल्यांकन से जुड़े हैं। इसके अलावा अब फीडबैक के अंक 500 के बजाय 1000 होंगे। येलो स्पॉट और रेड स्पॉट के लिए अलग-अलग 75 अंक तय किए गए हैं। स्वच्छता में पीपीपी का मॉडल अपनाया जा रहा है, इसके चलते सरकार ने स्लोगन दिया है- ‘स्वच्छता की नई पहल, बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ।’

उल्लेखनीय है कि अभी तक स्वच्छ सर्वे एक निर्धारित समय में होता था। इससे निकाय सर्वे पूर्व तैयारियां कर लेते थे, अब पूरे साल रैंकिंग होगी। इसके लिए सरकार स्वच्छता ऐप, स्वच्छता पहल सहित कई ऐप और टोल फ्री नंबर 1920 जारी करने की तैयारी कर रही है। इसके जरिए नागरिक कभी भी अपनी शिकायतें अथवा स्वच्छता की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे। पिछले राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वे में 378 शहर शामिल हुए थे, इस वर्ष 413 निकाय इसमें भागीदारी करेंगे।

पर्यटन स्थल पर फोकस

सर्वे में पर्यटन, हेरिटेज, धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर अलग से फोकस किया गया है। यहां साफ सफाई के लिए लोगों में जागरुकता कितनी है, निकायों ने कितना काम किया है, इसे तवज्जो दी जाएगी। स्वच्छ सर्वे टीम अब स्कूलों में सफाई देखने जाएगी। विशेष तौर पर शौचालय और लड़कों-लडकियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की सफाई को देखा जाएगा। इसके चलते निकायों को अब स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम चलाने होंगे। टीम स्कूल के बच्चों से बात भी करेगी। निकायों के लिए यह एक बड़ा चैलेंज होगा, क्योंकि स्कूलों की व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग देखता है।

नदी वाले शहरों की अलग होगी कैटेगरी

नदी किनारे बसे शहरों की एक अलग कैटेगरी होगी। यहां पर पॉलीथिन प्रतिबंध, घाटों की स्वच्छता, शौचालय और सीवेज लाइन नदियों में नहीं मिलने, स्वच्छता में स्थानीय नागरिकों तथा बाहर से आने वाले नागरिकों की भागीदारी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही नदियों के किनारों की साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए स्थायी व्यवस्था को सर्वे में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा।Screenshot 20260107 191052 Drive3 Screenshot 20260107 192113 Drive2IMG 20260107 WA0510 IMG 20260107 WA0509

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button