दो बाइको की आपस मे भिड़ंत : बाइक सवार 2 घायल,एक मेडिकल कालेज रेफर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खुर्सीपार ग्राम के समीप रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार 2 बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार घंसौर ग्राम से भिलाई ग्राम आ रहा था और दूसरा बाइक सवार घंसौर ग्राम से खापा तरफ जा रहा था। जब वह खुर्सीपार ग्राम के समीप पहुंचे तो दोनों बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसके कारण दोनों जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिन्हें सिर एवं शरीर के अन्य जगह चोटें आ गई। झाम सिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी मेहगांव, एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
दोनों किसानी करते हैं। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी जिसके बाद घायल को लोगो की मदद से एम्बुलेंस चालक संदीप श्रीवास्तव के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद झाम सिंह की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक हादसा हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसो को अंजाम दे रहे हैं।







