जबलपुरमध्य प्रदेश

दो पक्षों में खूनी झड़प : रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी पर भाई ने परिनजों के साथ मिलकर हमला कर किया लहूलुहान, काउंटर मामला दर्ज

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। रांझी के गोकलपुर में खमरिया फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मी के भाई ने नाली विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर सिर में हमला कर लहूलुहान कर दिया। तो वहीं दूसरे पक्ष ने भी ईंटों से वार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार गनपत चौधरी 68 वर्ष निवासी गोकलपुर ने पुलिस को बताया कि तुलसीराम उसका भाई है दोनों भाईयों के घरों का पानी एक ही नाली से निकलता है। आज भाई तुलसीराम नाली को उसके तरफ ऊंचा करवा रहा था जिससे उसके घर का पानी नहीं निकलता तो उसने नाली उसके तरफ ऊंची करने से मना किया तो तुलसीराम , अमन चौधरी, यश तीनों गाली गलोज करते हुये तीनों लोग ईंट से हमलाकर सिर लहूलुहान कर दिया। तो वहीं तुलसीराम उम्र 70 वर्ष निवासी गोकलपुर ने बताया कि फैक्ट्री से रिटायर्ड है उसका और उसके भाई गनपत के घरों का पानी एक ही नाली से निकलता है आज वह अपनी तरफ की नाली साफ कर रहा था, इस कारण से गनपत , पप्पू , बिन्दा गाली गलोज करने लगे, उसने विरोध किया तो सिर में हमला कर घायल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button