मध्य प्रदेशराज्य

दो नाबालिक बच्चे घर से गुजरात जाने की बात कह कर हुए लापता : घूम रहे थे भोपाल और दिल्ली … पुलिस ने ऐसे लगाया पता

Table of Contents

ग्वालियर l पनिहार बरई से लापता दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गुजरात जाने की बात कहकर घर से निकले ये दोनों बच्चे भोपाल और दिल्ली घूमने गए थे। जैसे ही वे ग्वालियर लौटे, पुलिस ने उन्हें पकड़कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दोनों बच्चे 27 नवंबर को लापता हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गोला का मंदिर क्षेत्र से बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि 27 नवंबर को पनिहार निवासी एक युवक ने थाने में सूचना दी कि वह ड्यूटी पर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी, माता-पिता और 15 वर्षीय बेटा थे। दोपहर करीब 3 बजे उसका बेटा घर से गुजरात जाने की बात कहकर निकल गया। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो पत्नी ने फोन कर इसकी जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button