मध्य प्रदेशराज्य
दो गुटों में संघर्ष : दो बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त, वाहन में लगा दी आग

रीवा,मनगवां। थाना अंतर्गत मनगवां क्षेत्र में दो गुटों के बीच आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की जानकारी सामने आई है। विवाद के दौरान दो बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए, जिनमें से एक वाहन में आग लगा दी गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद किसी आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे किसी अवैध व्यापार को लेकर चल रही पुरानी रंजिश भी कारण हो सकती है।
घटना के बाद दोनों पक्ष देर शाम तक थाने नहीं पहुंचे थे। हालांकि, देर रात एक पक्ष थाने पहुंचा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। दूसरे पक्ष की भी तलाश की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सही जानकारी सामने आ सके।मनगवां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों की जांच शुरू कर दी है।







