देश

दोनों तरफ से दरियादिली : विधायक ने की मेयर प्रीति सूरी की सराहना तो मेयर ने भी 800 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक संदीप जायसवाल को दी बधाई। सदन में दिखा सकारात्मक माहौल।

कटनी। शहर के सदन में आज विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखने मिला। नगर निगम परिषद की शुक्रवार की बैठक जहां हंगामखेज रही, वहीं आज की बैठक में घंटाघर सड़क के साथ अन्य विकास कार्यों को लेकर भी जनप्रतिनिधियों के बीच काम करने का स्वस्थ माहौल नजर आया।

विधायक संदीप जायसवाल ने जहां सड़क के चौड़ीकरण के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तो दूसरी तरफ महापौर प्रीति सूरी ने भी मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए विधायक द्वारा स्वीकृत कराई गई करीब 700 से 800 करोड़ की योजनाओं के लिए उन्हें बधाई दी। पूरे सदन ने इन विकास कार्यों में सहयोग की बात कही। विधायक ने कहा कि महापौर प्रीति सूरी सकारात्मक सोच की महिला हैं। उनमें बेहतर कार्य करने की ललक है तो मेयर ने भी कहा कि हम सब एकजुट होकर विकास कार्यों में भागीदार बनेंगे और विधायक संदीप जायसवाल का मार्गदर्शन लेंगे।Screenshot 20250120 141233 WhatsApp2 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button