जबलपुरमध्य प्रदेश
देशी पिस्टल ताने खड़े बदमाश को पुलिस ने दबोचा : तस्कर से खरीदा था हथियार, गैंग का पर्दाफाश करने खाक छान रही पुलिस

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने दबिश देते हुए देशी पिस्टल ताने खड़े एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के पास हथियार कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी किसी बारदात को अंजाम देने के लिए हथियार तस्कर से पिस्टल खरीदी थी। पुलिस अब पूरी गैंग को तलाश करने में जुटी है।
थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि सिद्धघाट के उपर मोहित चाय दुकान में 3-4 युवक खड़े हैं जो देशी पिस्टल रखे है। जिसके बाद टीम गठित कर पुलिस ने अभय उपाध्याय 25 वर्ष निवासी राधा स्वामी का बाड़ा फू टाताल थाना बेलबाग को दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल ,1कारतूस एवं एप्पल कम्पनी का मोबाइल जब्त करते हुये कार्रवाई की गई।







