कटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देर रात थानों का किया गया औचक निरीक्षण

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 जबलपुर यश भारत। पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को थानों का निरीक्षण करने हेतु आदेशित किये जाने पर निर्देशों के परिपालन में दिनॉक 19- अप्रैल को रात्रि 11 बजे से 2 बजे तक जिला के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने अनुभाग के थानों का औचक निरीक्षण किया गया। 

            पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह द्वारा थाना बरेला का औचक निरीक्षण किया गया। 

          मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं, सी.सी.टी.व्ही. कैमरे चालू है कि नहीं।

    उन्होंने कहा कि लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें । उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गाे के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये।  

           इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.) द्वारा थाना गोहलपुर, विजयनगर, थाना यातायात मालवीय चौक, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा द्वारा थाना गढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा द्वारा थाना पाटन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध श्रीमति सोनाली दुे द्वारा महिला थाना, थाना मदनमहल एवं थाना गोरखपुर का निरीक्षण किया गया। 

        नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम द्वारा थाना अधारताल, पनागर, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव द्वारा थाना लार्डगंज, मदनहल, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी द्वारा थाना सिविल लाईन, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू द्वारा थाना रांझी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच आर पाण्डेय द्वारा थाना गोरखपुर, विजय नगर, संजीवनी नगर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर सुनील नेमा द्वारा थाना घमापुर, थाना हनुमानताल, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह द्वारा थाना कैंट, नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना तिलवारा, नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल बी.एस. गोठरिया द्वारा थाना विजय नगर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय द्वारा थाना कुण्डम, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा द्वारा थाना सिहोरा, खितोला एसडीओपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा द्वारा थाना बरगी एंव भेड़ाघाट का औचक निरीक्षण किया गया।

IMG 20250420 WA0012 IMG 20250420 WA0013

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button