जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दुल्हन को चढ़ाने से पहले ही चोरों ने पार कर दी जेवरों से भारी पेटी, आगा चौक स्थित मैरिज गार्डन मैं घटना से विवाह समारोह में मची अफरातफरी

 

जबलपुर यश भारत। शहर में संचालित होने वाले मैरिज गार्डन भी शातिर चोरों के निशाने पर है। मौका मिलते ही यह कर अपनी करामात दिखाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसी ही एक घटना बीती रात लाड्गंज थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज गार्डन में प्रकाश में आई है। इस घटना में अज्ञात चोरों ने दुल्हन को चढ़ाने के लिए लाये गए जेवरों से भारी पेटी पार कर दी। इस घटना से विवाह समारोह में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। और बाद में घटना की शिकायत लाडगंज थाने मै. दर्ज कराई गई है। उक्त घटना के संबंध में लाडगंज पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीती रात आगा चौक के समीप स्थित आगालान मे उजारपुरवा क्षेत्र में रहने वाले रितेश पिता संतोष साहू के यहां लड़के की शादी थी और विवाह समारोह आगालान में आयोजित था। साहू परिवार के द्वारा बहु को चढ़ाए जाने वाले जेवर एक पेटी में रखकर पेटी को वैन में रख दिया गया था लेकिन जब जेवरों की आवश्यकता पड़ी तो साहू परिवार के सदस्य जेवरों से भारी पेटी निकालने के लिए बैन के पास पहुंचे तो यह देखकर उनके होश उड़ गए की जेवरों से भारी पेटी नदारत थी अज्ञात चोरों ने पेटी को पार को कर दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी वर और वधू पक्ष को लगी तो अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बाद में इस घटना की जानकारी लाडगंज पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक पेटी मै सोने के चार नग हार मंगलसूत्र हाथ के कंगन बेदी के अलावा चांदी की पायल करधन चाबी काखुसना और कुछ दूसरे सामान भी थे प्रारंभिक जानकारी में तीन से चार लाख रुपए की जेवर चोरी जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है और शिकायत के बाद आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button