इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दुनिया भर के एवरेज से कम है भारत में पॉजिटिविटी रेट, सरकार ने कहा- केरल-मिजोरम चिंता का कारण

भारत में केस पॉजिटिविटी 5.3% है

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद पॉजिटिविटी रेट अब भी दुनिया भर के एवरेज से कम है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, विश्व में केस पॉजिटिविटी रेट 6% से ज्यादा है। भारत में केस पॉजिटिविटी 5.3% है। इसमें भी पिछले 2 सप्ताह के दौरान भारत में केस पॉजिटिविटी दर 0.6% ही रही है। हालांकि उन्होंने केरल और मिजोरम में मामले बढ़ने को लेकर चिंता जताई।

उन्होंने कहा, देश में फिलहाल 20 जिले ऐसे हैं, जिनमें केस पॉजिटिविटी रेट 5 से 10% के बीच है। इनमें से 9 केरल में और 8 जिले मिजोरम में हैं। देश में महज 2 जिलों में केस पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है और ये दोनों जिले मिजोरम में हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने यह भी कहा है कि यूरोप, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका में लगातार कोविड मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन एशिया में कोविड मामले अभी भी लगातार घट रहे हैं। भारत में भी कोविड मामले लगातार घट रहे हैं। उन्होंने कहा, देश में पिछले 2 सप्ताह से रोजाना लगातार 7000 के करीब मामले बने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu