मध्य प्रदेशराज्य

दिल दहला देने वाली घटना : पति – पत्नी और दो साल की बच्ची के शव फांसी पर झूलते मिले, इलाके में सनसनी

Table of Contents

दमोह।जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के अंदर पति, पत्नी और उनकी मासूम बच्ची के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनीष केवट के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। उसकी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही केवट और दो साल की बेटी आरोही भी इसी घर में फांसी पर झूलती मिलीं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की इस तरह मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रावेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेब (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।

फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों पर कोई ठोस जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button